Latest

वायुसेना प्रमुख की चीन को दो-टूक, सीमा पर हिमाकत करने वालों को देंगे मुंहतोड़ जवाब, राफेल की खरीद पर कही यह बात

जोधपुर। पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर चीन के साथ जारी गतिरोध के मसले पर वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया ने शनिवार को जोधपुर एसरबेस से बड़ी चेतावनी दी। उन्‍होंने कहा कि एलएसी पर यदि उन्‍होंने यदि कोई भी उकसावे वाली कार्रवाई की तो हम भी चुप नहीं बैठेंगे। भारतीय वायुसेना दुश्‍मन को उसकी हिमाकत का मुंहतोड़ जवाब देगी। राफेल लड़ाकू विमानों की आगे भी खरीद होगी या नहीं इस मसले पर भी वायुसेना प्रमुख ने बड़ा संकेत दिया। उन्‍होंने कहा कि 114 मल्टीरोल लड़ाकू विमानों की खरीद की हमारी परियोजना का राफेल एक गंभीर दावेदार है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम