वनमंत्री शेजवार के बंगले में लगी आग, VVIP इलाके में मचा हड़कंप

भोपाल। मध्य प्रदेश के वन मंत्री गौरीशंकर शेजवार के बंगले में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया. आग बंगले में मौजूद कार्यालय में लगी. आग में वेटिंग रूम में रखा सभी सामान जलकर खाक हो गया. साथ ही वेटिंग रूम से लगे मंत्री शेजवार के कैबिन में भी नुकसान हुआ. आग लगने की वजह से राजधानी के पॉश इलाके में कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया.

आग मंत्री शेजवार के बंगले में मौजूद कार्यालय में लगी. आग में ऑफिस में रखी अलमारी में रखा सामान, कम्प्यूटर और फर्नीचर जलकर खाक हो गया है.

आग में कोई भी फाइल या दस्तावेज को नुकसान नहीं हुआ है. सभी दस्तावेज सुरक्षित हैं. उन्होंने कहा कि आग में मैगजीन, अखबार और फर्नीचर ही जला है.

आग लगने के समय मंत्री शेजवार बंगले में मौजूद नहीं थे. उनका स्टाफ जरूर कार्यालय में मौजूद था. ऑफिस में लगी आग के कारण चार ईमली इलाके में हड़कंप मच गया.

आग में कई कागज भी जलकर खाक हुए हैं. ये कागज सरकारी दस्तावेजों की तरह बंडल में बंद थे. आग में सरकारी दस्तावेजों और फाइलें जलने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता.
↑
Exit mobile version