वडोदरा में बड़ा सड़क हादसा:ट्रक-ट्राले की टक्कर में 11 की मौत, 16 जख्मी

accident
ट्रॉले से टकराए मिनी ट्रक का अगला हिस्सा।
ट्रॉले से टकराए मिनी ट्रक का अगला हिस्सा।

हादसा नेशनल हाईवे पर वाघोडिया चौक के पास हुआ। घायलों को वडोदरा के एसएसजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के समय सभी ट्रक सवार सो रहे थे। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचे और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि ये सभी सूरत के वराछा और पूणा इलाके के रहने वाले थे। वे हीरे और टेक्सटाइल की फैक्ट्रियों में नौकरी करते थे।

हादसे के वक्त आयशर मिनी ट्रक में सो रहे थे लोग।
हादसे के वक्त आयशर मिनी ट्रक में सो रहे थे लोग।

सीएम ने मदद का निर्देश दिया
गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने ट्वीट करके हादसे पर दुख जताया और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की है। उन्होंने अधिकारियों को जरूरतमंदों की मदद करने का निर्देश दिया गया है।

एंबुलेंस में मृतकों के शव।
एंबुलेंस में मृतकों के शव।
108 एंबुलेंस घायलों को वडोदरा के सयाजी हॉस्पिटल लाती हुई।
108 एंबुलेंस घायलों को वडोदरा के सयाजी हॉस्पिटल लाती हुई।