jabalpur

लड़का देखने के लिये आये पिता की सड़क दुृर्घटना में मौत

जबलपुर। जिले के कुंडम थाना के अंतर्गत बघराजी के समीप बधुआ ग्राम मेंमझौली के सलैया ग्राम से लड़का देखने के लिये आए एक 45 वर्षीय अधेड़ को किसी अज्ञात वाहन ने जबरदस्त टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

उक्त दुर्घटना की सूचना किसी ने पुलिस को दी सूचना मिलने के बाद घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने प्रारंभिक कार्रवाई के उपरांत शव को अपने कब्जे मे लेने के बाद उसे पोस्ट मार्टम को भिजवाते हुये अज्ञात वाहन चालक के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।
इस संबंध मे कुंडम थाना प्रभारी श्री पटेल ने बताया कि मझौली थाना के अंतर्गत आने वाले बधुआ ग्राम का रहने वाला 45 वर्षीय नन्हें सिंह पिता बैशाखू मरकाम का भाई बघराजी मे रहता है जहां पर नन्हें सिंह अपनी लड़की की शादी का रिश्ता करने के लिये लड़के वालों के यहां अपने घर बाइक में सवार यहां आ रहा था उक्त अधेड़ गत शाम जैंसे ही बघराजी के समीप बधुआ ग्राम पहुंचने वाला ही था कि विपरीत दिशा की ओर से आ रहे एक अज्ञात वाहन चालक ने वाहन को तेज गति एवं उसे लापरवाही पूर्वक चलाते हुये सामने से जबरदस्त टक्कर मार दी जिससे उसके सिर एवं शरीर के अन्य अंगों से अधिक रक्त श्राव हो जाने के कारण उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

पुलिस द्वारा इस दुर्घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दिये जाने के बाद शव का पंचनामा तैयार कर उसे पोस्ट मार्टम को भेज दिया गया।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply