FEATUREDLatestमध्यप्रदेश

लोकसभा में बोले अमित शाह-सुनने की आदत डालिए ओवैसी साहब, इस तरह से नहीं चलेगा!

वेब डेस्क। शाह अपनी सीट से उठ गए और कहा कि ट्रेजरी बेंच के सदस्यों ने भाषणों के दौरान विपक्षी सदस्यों को परेशान नहीं किया, इसलिए उन्हें भी ऐसा करना चाहिए

सत्यपाल सिंह ने हैदराबाद की मक्का मस्जिद में लेकर हुए धमाकों को लेकर कहा कि पुलिस कमिश्नर ने बम ब्लास्ट के बाद तफ्तीश शुरू की, जब उन्होंने कई संदिग्धों को पकड़ा जो कि अल्पसंख्यक समुदाय के थे. तब मुख्यमंत्री ने खुद पुलिस कमिश्नर को फोन किया और कहा कि कृपया ऐसा न करें वरना आपको अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ेगा. और जब पुलिस कमिश्नर ने ये आदेश नहीं माना…

ओवैसी के विरोध पर अमित शाह ने दिया ये जवाब
उनके दावे पर आपत्ति जताते हुए, हैदराबाद से ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने मांग की कि सत्यपाल सिंह को अपने दावे से संबंधित सभी रिकॉर्ड सदन के पटल पर रखने चाहिए. इसी के बाद सदन में हंगामा शुरू हो गया. इस पर, शाह अपनी सीट से उठे और कहा कि ट्रेजरी बेंच के सदस्यों ने भाषणों के दौरान विपक्षी सदस्यों को परेशान नहीं किया, इसलिए उन्हें भी ऐसा करना चाहिए
अमित शाह सदन में खड़े हुए और ओवैसी पर पलटवार कर कहा, ‘अब ओवैसी साहब का सेक्युलरिज़्म खुद उभर कर आया है. जब राजा साहब बोल रहे थे क्यों खड़े नहीं हुए उन्होंने काफी सारी ऐसी बातें कीं जो रूल्स के हिसाब से सही नहीं हैं हम आराम से सुनते रहे, सुनने की आदत डालिए ओवैसी साहब, इस तरह से नहीं चलेगा, सुनना पड़ेगा.’

पास हुआ एनआईए को और शक्तियां देने वाला संशोधन बिल
बता दें सदन में एनआईए को और शक्तियां देने वाला संशोधन बिल पास हो गया है. इस बिल के पास होने के बाद एनआईए उस व्यक्ति को आतंकवादी घोषित कर पाएगी जिसके आतंकी से संबंध होने का शक हो.
साल 2008 में मुंबई में हुए आतंकवादी हमले के बाद साल 2009 में एनआईए का गठन किया गया था. इस हमले में 166 लोग मारे गए थे

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply