मध्यप्रदेश

लिफ्ट वाले 20 फीट ऊंचे रथ पर बैठकर शिवराज लेंगे जनआशीर्वाद

उज्जैन। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की जनआशीर्वाद यात्रा 14 जुलाई से शुरू होगी। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री शहर में करीब 11 किमी लंबी यात्रा करेंगे। वे लिफ्ट सहित करीब 20 फीट ऊंचे रथ पर सवार होकर आम लोगों से आशीर्वाद लेंगे। प्रशासन तैयारी में जुट गया है। प्रदेश के गृह व परिवहन मंत्री भूपेंद्रसिंह इस सिलसिले में बुधवार को शहर आएंगे और जनप्रतिनिधियों से चर्चा करने के अलावा प्रशासनिक अफसरों की बैठक भी लेंगे

Leave a Reply

Back to top button