लालू यादव के समधी और तेज प्रताप के ससुर चंद्रिका राय की चुनावी सभा में गिरा मंच
बिहार के सोनपुर में चुनावी जनसभा के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। यहां लालू यादव के समधी और तेज प्रताप यादव के ससुर चंद्रिका राय की चुनावी सभा के दौरान मंच ही गिर गया।
हालांकि किसी भी नेता काे गंभीर चोट नहीं आई। मंच गिरते ही अफरातफरी मच गई। आनन फानन में घायल लोगों की पट्टी की गई। जब मंच गिरा तब चंद्रिका राय भी उस पर बैठे थे।
बताया जा रहा है मंच पर मौजूद नेताओं को माला पहनाने के लिए लोगों की भीड़ चढ़ गई और मंच लोगों का भार नहीं सह सका। बता दें कि सोनपुर की परसा विधानसभा क्षेत्र से चंद्रिका राय जदयू प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं।
नामांकन के दौरान बढ़ी संख्या में उनके समर्थक मौजूद थे। इसके बाद सोनपुर में ही चंद्रिका राय की एक चुनावी सभा थी। सभा के दौरान मंच पर चंद्रिका राय के साथ बीजेपी नेता राजीव प्रताप रुडी, स्थानीय विधायक और एनडीए के कई नेता मौजूद थे। राजीव प्रताप रुडी के भाषण देने के बाद चंद्रिका राय काे बोलना था।
तभी उन्हें कई लोग उन्हें माला पहनाने लगे। माला पहनाने की होड़ में एक साथ मंच पर इतने लोग चढ़ गए कि वह भरभरा कर गिर गया। मंच के साथ प्रत्याशी चंद्रिका राय और दूसरे नेता जमीन पर आ गिरे। हालांकि इस दौरान किसी नेता को ज्यादा चोट नहीं आई और कुछ लोग मामूली रूप से जख्मी हुए

