भारतीय जनता पार्टी के नेता और बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि वह राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के लिए दुल्हन ढूंढने को तैयार हैं। ऐसा करने के लिए सुशील मोदी ने उनके सामने तीन शर्तें भी रखी हैं। सुशील मोदी ने सोमवार को ट्वीट किया कि मैं तेज प्रताप के लिए दुल्हन ढूंढने को तैयार हूं लेकिन मेरी तीन शर्तें हैं, पहली कि वह दहेज नहीं लेंगे, अंग दान करने की शपथ खानी होगी और कसम खाएंगे कि वह कभी किसी की शादी में बाधा डालने की धमकी नहीं देंगे। यहां सुशील ने तेज प्रताप यादव द्वारा दी गई धमकी का जिक्र किया था। आपको बता दें कि सुशील कुमार मोदी के बेटे उत्कर्ष की शादी के बाद एक पत्रकार से बात करते हुए तेज प्रताप यादव ने कहा था कि सुशील मोदी उनके अंकल हैं और घर के बड़ों का काम ही होता है दुल्हन ढूंढना, ऐसे में अगर सुशील कुमार मोदी उनके लिए कोई अच्छी लड़की ढूंढ लेंगे तो वह शादी के लिए तैयार हो जाएंगे।
Related Articles

जम्मू-कश्मीर: संसद हमले के मास्टरमाइंड अफजल गुरु के परिवार के अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर, सोपोर में गिराया गया डेयरी शेड
15 hours ago

जम्मू में पाकिस्तान समर्थित ड्रोन तस्कर मॉड्यूल का भंडाफोड़: अरनिया से 2 गिरफ्तार, इटालियन पिस्तौल, हेरोइन और अफीम बरामद
18 hours ago

भारतीय वायु सेना का 94वां स्थापना दिवस: हिंडन में ब्रह्मोस मिसाइल की पहली झलक, इस बार वाराणसी के नमो घाट पर होगा भव्य एयर शो
19 hours ago

चुनाव आयोग के खिलाफ सड़कों पर उतरा ‘इंडिया’ ब्लॉक: संसद से ECI तक मार्च, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग
21 hours ago



