Latestमध्यप्रदेश

लाड़ली बहना योजना: शिविर लगा कर भरे जाएं फार्म, हर माह 10 तारीख को खाते में आएंगे पैसे

Ladli Bahna Yojna लाड़ली बहना योजना के तहत अधिक से अधिक महिलाओं को लाभ पहुंचाने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने जोरदार तैयारी शुरू की है। उन्होंने कहा कि योजना के लाभ के लिए पात्र हितग्राहियों का निर्धारण कर लिया जाए। योजना में जो आवेदन आफलाइन भरे जाएंगे, उनको आनलाइन कर दिया जाए। आवेदन-पत्र जितना सरल हो सके उतना बनाया जाए। शिविर लगाकर आवेदन-पत्र भरवाए जाएं।

बैगा, सहरिया और भारिया विशेष जनजाति और 60 साल से अधिक उम्र की पेंशन न लेने वाली महिलाओं को भी लाड़ली बहना योजना का लाभ दिया जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा के दौरान यह निर्देश दिए हैं।

बैठक मंगलवार को मंत्रालय में आयोजित हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक माह की 10 तारीख को सभी बहनों के बैंक खाते में योजना की राशि आनलाइन जमा कराई जाएगी। इसके लिए पांच मार्च से प्रदेश के 51 हजार 455 राजस्व ग्राम से आवेदन भरने का सिलसिला शुरू होगा।

मुख्यमंत्री ने योजना के क्रियान्वयन और नियमों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि बैगा, भारिया और सहरिया जनजातीय वर्ग के लिए पहले से आहार अनुदान योजना चल रही है। इससे उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार आया है। ऐसा ही प्रभाव लाड़ली बहना योजना से पड़ेगा।

Back to top button