katniLatest

लंबे समय से फरार स्थायी वारंटी को कुठला पुलिस ने पकड़ा

कटनी। पुलिस अधीक्षक कटनी अभिजीत रंजन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज केडिया के निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक  ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक अभिषेक चौबे द्वारा चौकी बिलहरी में टीम गठित कर स्थाई गिरफ्तारी वारंटी रोशन लाल पटेल पिता कौशल प्रसाद पटेल उम्र 45 साल निवासी ग्राम कारीतलाई बरखेड़ा चौकी बिलहरी थाना कुटला को चौकी बिलहरी के द्वारा मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया। उपरोक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक गोपाल विश्वकर्मा, प्रधान आरक्षक रमाकांत तिवारी ,आरक्षक संदीप भलावी ,आरक्षक सौरभ जैन की विशेष भूमिका रही।

Back to top button