रेलकर्मी पर चाकू से हमला

कटनी। कोतवाली के झर्राटिकुरिया क्षेत्र में जबलपुर-कटनी रेलखंड के किनारे-किनारे शहर की ओर आ रहे एक रेलकर्मी पर लूट की नियत से चाकू से हमला करने की घटना प्रकाश में आई है।
जबलपुर-कटनी रेलखंड के किनारे लूट का विरोध करने पर वारदात
अज्ञात बदमाशों की चाकूबाजी से घायल हुए रेलकर्मी को कचहरी चौक स्थित एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के विरूद्ध मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। इस संबंध में हासिल जानकारी के मुताबिक रेलवे की ट्रैक मेटेनेंस कार्य करने वाली (डयूमेटिक मशीन) जबलपुर से खन्ना बंजारी जा रही थी लेकिन रात हो जाने के कारण उसे कटनी साउथ स्टेशन पर ही खड़ा कर दिया गया।
बताया जाता है कि मशीन में हेल्पर के पद पर पदस्थ अमरेन्दर कुशवाहा साउथ स्टेशन से शहर जबलपुर-कटनी रेलखंड के किनारे-किनारे आ रहा था। उसीदौरान केबिन के पास तीन-चार अज्ञात बदमाशों ने उसका रास्ता रोककर जेब में रखे पैसे व मोबाइल छीनने लगे। जिसका अमरेन्दर ने विरोध किया तो बदमाशों ने उस पर चाकू से हमला कर भाग खड़े हुए। बाद में अमरेन्दर को गंभीर हालत में कचहरी चौक स्थित एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के विरूद्ध मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।








