Site icon Yashbharat.com

रेप के बाद किया मर्डर, फिर आत्महत्या दिखाने के लिए पेड़ से लटकाए शव, सुलझा नाबालिगों की मौत का मामला

murder

murder

असम के कोकराझार जिले में पिछले शनिवार को पेड़ से दो नाबालिग लड़कियों लाश लटकी हुई मिली थी।असम पुलिस ने अब दावा किया है कि उसने नाबालिगों की रहस्मयी मौत के मामले को सुलझा लिया है। पुलिस ने बताया, “उनके साथ बलात्कार किया गया, फिर उनकी हत्या कर दी गई और इसे आत्महत्या की तरह दिखाने के लिए उनके शवों को पेड़ से लटका दिया गया।” इस मामले में अब तक सात लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

बता दें कि राभा समुदाय की 14 और 16 वर्ष की दो लड़कियों के शव शनिवार को पेड़ से लटके पाए गए थे।

कोकराझार के एसपी प्रतीक विजय कुमार थुबे ने कहा, “हमने मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनमें से तीन ने नाबालिगों के साथ बलात्कार किया था और उन्हें मारने के बाद पेड़ पर लटका दिया था। उन्होंने अपना अपराध कबूल कर लिया है। रविवार को एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया था और 72 घंटों के भीतर हमने मामले को सुलझा लिया है।”

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भी ट्विटर पर आरोपी की गिरफ्तारी की जानकारी दी।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट कर कहा, “दो नाबालिग आदिवासी लड़कियों के बलात्कार और हत्या को सुलझा लिया गया है।

@lrbishnoiassam, IGP, BTR ने मुझे जांच के परिणाम के बारे में बताया। मैंने रविवार को उनके घर का  दौरा किया था। यह जानकर बहुत संतुष्टि हो रही है कि अपराधियों की पहचान कर ली गई”

पुलिस ने शनिवार को बताया था कि असम के कोकराझार जिले के एक दूरदराज गांव में 16 और 14 साल की दो नाबालिगों के शव पेड़ से लटके पाए गए। मुख्यमंत्री रविवार को दो नाबालिग बच्चियों के घर गए थे और परिवार को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया था. दोनों नाबालिग एक ही परिवार की थी।

Exit mobile version