Site icon Yashbharat.com

रेप केस में फंसे कांग्रेस MLA की मुश्किलें बढ़ी, कोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट

hemant katare

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में जिला अदालत ने कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है. हेमंत कटारे के खिलाफ भोपाल में रेप और अपहरण मामले में दो अलग-अलग केस दर्ज है।

हेमंत कटारे के खिलाफ भोपाल पुलिस ने जर्नलिज्म स्टूडेंट के जेल से भेजे गए खत के आधार पर रेप केस दर्ज किया था. यह छात्रा कटारे को ब्लैकमेलिंग करने के आरोप में गिरफ्तार होने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल में थी. हाल ही में वह जमानत पर रिहा हुई है।

छात्रा की मां की शिकायत पर राजधानी के बजरिया थाने पर अपहरण और धमकाने का एक अलग केस दर्ज किया गया है. दोनों ही मामले में हेमंत कटारे फरार चल रहे है और अब तक पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने में नाकाम रही है. इसके बाद ही कोर्ट ने विधायक के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।

Exit mobile version