Wednesday, May 13, 2026
Latest:
jabalpurLatestमध्यप्रदेश

राहुल गांधी 6 अक्टूबर को MP के दौरे पर आएंगे, जबलपुर में नर्मदा पूजन के बाद रोड शो

भोपाल। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी छह अक्टूबर को प्रदेश के एक दिन के दौरे पर आएंगे। पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि राहुल गांधी छह अक्टूबर को सुबह दस बजकर 40 मिनट पर विमान द्वारा ग्वालियर के लिए रवाना होंगे। दोपहर 12 बजे वे ग्वालियर से मुरैना पहुंचेंगे और वहां एकता परिषद के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद यहां से जबलपुर के लिए रवाना होंगे।

राहुल जबलपुर विमानतल से दोपहर तीन बजे ग्वारीघाट पहुंचकर नर्मदा मैया की पूजा करेंगे। साढ़े तीन बजे उनका रोड शो शुरू होगा। रोड शो रामपुर चौक से प्रारंभ होकर गोरखपुर चौक, शााी ब्रिज चौक, तीन पत्ती चौक, मालवीय चौक, कमानिया गेट, गोहालपुर, अब्दुल हमीद चौक होते हुए रेडी चौक पर समाप्त होगा। रेडी चौक पर वे जनसभा को संबोधित करेंगे और रात करीब साढ़े आठ बजे वापस दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply