मध्यप्रदेश
रायसेन : बस हादसे में दर्जनों यात्री घायल

रायसेन । रायसेन में राष्ट्रीय राजमार्ग – 12 पर यात्री बस के पलट जाने से दर्जनों यात्राी घायल हो गए हैं। बस के पलटने का हादसा बरेली नगर से लगभग 5 किलोमीटर दूर ग्राम धनाश्री के पास हुआ।
Related Articles
बस में सवार यात्रियों का कहना है कि ड्राइवर बस को तेज रफ्तार से चला रहा था तभी अचानक सामने गड्ढा आने से बस को बचाने के प्रयास में वह अनियंत्रित होकर पलट गई।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को बरेली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां उनका उपचार किया जा रहा है। बस अटवाल बस सर्विस की बताई जा रही है।








