Wednesday, April 29, 2026
Latest:
Latest

रात में परमाणु आयुध ले जाने में सक्षम पृथ्वी-2 का सफल परीक्षण

बालेश्वर। अग्नि और पृथ्वी मिसाइल के दिन में किए गए सफल परीक्षण के बाद भारतीय वैज्ञानिकों ने रात के समय भी इन मिसाइलों का परीक्षण करना शुरू कर दिया है। ओडिशा के बालेश्वर स्थित चांदीपुर से तथा अब्दुल कलाम द्वीप रात के समय इन मिसाइलों का परीक्षण किया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार देर शाम 7:02 बजे पृथ्वी-2 का सफल परीक्षण किया गया। स्वदेश निर्मित और परमाणु आयुध ले जाने में सक्षम इस मिसाइल का रात में किया गया परीक्षण सौ फीसद सफल रहा।

सतह से सतह पर मार करने वाले तथा 350 किलोमीटर तक मारक क्षमता वाली इस मिसाइल का परीक्षण चांदीपुर के एकीकृत परीक्षण रेंज आइटीआर के परिसर तीन से किया गया। सूत्रों की मानें तो मिसाइल ने रात के समय पूरी तरह अपने मिशन के लक्ष्य को पूरा किया। पृथ्वी-2 मिसाइल 500 किलोग्राम से एक हजार किलोग्राम वजन तक आयुध ले जाने में सक्षम है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply