राज्य की 75 फीसदी नौकरियां राज्य के निवासियों को ही मिलें- विवेक तनखा
जबलपुर। राज्यसभा सदस्य विवेक तनखा ने लॉक डाउन के दौरान पलायन की भयावह समस्या पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि राज्यों से पलायन के कारण ही यह स्थिति निर्मित हुई। राज्यों में रोजगार के साधन लगातार खत्म हो रहे विशेष तौर पर अनस्किल्ड वर्ग के लिए, यही कारण है कि गांव और छोटे शहर के लोग बड़े शहरों में नॉकरी मजदूरी कर अपना जीवन यापन करते हैं।
इस पलायन से राज्य सरकारें ये भी सीख लेलें की अपने राज्य के लोगों को नौकरी उपलब्ध ना करा पाना कितनी बड़ी असफलता है।ऐसा क्यों है कि इतनी बड़ी संख्या को बाहरी राज्यों में नौकरी के लिए मजदूरी करते भटकना पड़ता है?राज्य की 75% #नौकरियां उन्हीं के लोगों को मिलें ये प्रावधान होना चाहिए।
— Vivek Tankha (@VTankha) March 28, 2020
आज जब देश मे अचानक कोरोना का संकट आया तो राज्यों की बेरोजगारी की दशा खुलकर सामने आ गई लाखों लोग अपने घर जाने बस अड्डों रेलवे स्टेशन या फिर सैकड़ों किलोमीटर पैदल चलने पर विवश हैं। एक बार फिर यह प्रश्न उठा खड़ा हुआ है कि राज्य अपने निवासियों के लिए रोजगार उपलब्ध कराने गम्भीर नहीं हैं। श्री तनखा ने ट्विटर पर लिखा कि इस पलायन से राज्य सरकारें ये भी सीख लेलें की अपने राज्य के लोगों को नौकरी उपलब्ध ना करा पाना कितनी बड़ी असफलता है।
ऐसा क्यों है कि इतनी बड़ी संख्या को बाहरी राज्यों में नौकरी के लिए मजदूरी करते भटकना पड़ता है?राज्य की 75% #नौकरियां उन्हीं के लोगों को मिलें ये प्रावधान होना चाहिए। ऐसे
प्रावधान नहीं होते तो आपात स्थिति में देश की बड़ी आबादी इसी तरह सड़क पर दिखेगी। श्री तनखा ने इस विषय पर राज्य और केंद्र सरकार से गम्भीरता से विचार करने की नसीहत भी दी।

