Friday, May 15, 2026
Latest:
राष्ट्रीय

राज्यसभा में बेहोश हुए ओडिशा के सांसद, अस्पताल में कराया भर्ती

नई दिल्ली। राज्यसभा में ओडिशा से निर्दलीय सांसद ए.वी. स्वामी आज संसद परिसर में गिर गए जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभापति एम. वेंकैया नायडू ने सुबह के स्थगन के बाद 12 बजे कार्यवाही शुरू होने से पहले स्वामी के अचानक गिरने के बारे में सदस्यों को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वह सदस्य को देखकर आये हैं और प्राथमिक उपचार तथा प्रारंभिक जांच के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया है।

यह घटना शून्यकाल के दौरान सदन की कार्यवाही स्थगित किए जाने के बाद हुई। हालांकि अभी इसकी पुख्ता जानकारी नहीं मिल सकी है कि स्वामी किस जगह पर और किस कारण से गिरे। तेदेपा सदस्यों के आन्ध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा दिये जाने की मांग को लेकर किए गए हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही बारह बजे तक स्थगित की गयी थी। स्वामी अप्रैल 2012 से उच्च सदन के सदस्य हैं। विनोभा भावे के शिष्य रहे वह लंबे समय से समाजसेवा के कामों में लगे हैं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply