Latestराष्ट्रीय

Virar Fake Currency Racket: विरार में 1 करोड़ रुपये के नकली नोटों का बड़ा रैकेट भंडाफोड़; 30 लाख में बेचे जाने की थी साजिश

Virar Fake Currency Racket: विरार में 1 करोड़ रुपये के नकली नोटों का बड़ा रैकेट भंडाफोड़; 30 लाख में बेचे जाने की थी साजिश

विरार: मुंबई-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर वसई क्राइम ब्रांच यूनिट-2 की टीम ने एक बड़ी और महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए 1 करोड़ रुपये के नकली नोटों की भारी खेप जब्त की है। पुलिस ने यह पूरी कार्रवाई शिरसाट फाटा ब्रिज के नीचे घेराबंदी कर अंजाम दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुजरात से मुंबई की ओर जा रही एक कार (MH 48 BT 866) को शक के आधार पर रोका गया था। जब कार की गहनता से तलाशी ली गई, तो उसमें रखे एक बैग से 500-500 रुपये के कुल 20,000 नकली नोट बरामद हुए। इन नकली नोटों का कुल मूल्य 1 करोड़ रुपये आंका गया है।

30 लाख रुपये में बेचने की थी योजना

शुरुआती जांच और पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। आरोपी इस 1 करोड़ रुपये के जाली नोटों के बंडल को मात्र 30 लाख रुपये में बेचने की साजिश रच रहे थे। हालांकि, सौदा पूरा होने से पहले ही वसई क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई कर इस पूरे मंसूबे पर पानी फेर दिया।

 कोपरगांव का निवासी है आरोपी, मास्टरमाइंड की तलाश जारी

पुलिस के अनुसार, इस मामले में पकड़ा गया आरोपी महाराष्ट्र के कोपरगांव का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस फिलहाल यह पता लगाने में जुटी है कि इन नकली नोटों की छपाई कहाँ हुई थी, इनकी सप्लाई कहाँ से की जा रही थी और इस पूरे अंतरराष्ट्रीय या अंतरराज्यीय रैकेट के पीछे मुख्य मास्टरमाइंड कौन है।

वसई क्राइम ब्रांच ने जाली नोटों के साथ-साथ अपराध में इस्तेमाल की गई कार को भी जब्त कर लिया है। हाईवे पर हुई इस बड़ी कार्रवाई के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। Virar Fake Currency Racket: विरार में 1 करोड़ रुपये के नकली नोटों का बड़ा रैकेट भंडाफोड़; 30 लाख में बेचे जाने की थी साजिश

मध्य प्रदेश में फिर सक्रिय हुआ मानसून; महाकौशल और विंध्य समेत जबलपुर-कटनी में भारी बारिश का अलर्ट जारी

Back to top button