राजाभोज एयरपोर्ट की बड़ी खबर: जेट एयरवेज के कर्मचारी की कार्य के दौरान मौत
मुंबई। जेट एयरवेज के कर्मचारी की कार्य के दौरान मौत हो गई। कार्य करते समय जेट एयरवेज के जीएसटी विभाग में कार्यरत रामाकृष्णन को हार्टअटैक आया। जहां से रामाकृष्णन को उपचार के लिए श्रद्धा हॉस्पिटल ले जाया गया।
हॉस्पिटल में उपचार के दौरान प्रबंधन ने रामाकृष्णन को मृत घोषित किया। मुंबई के जेट एयरवेज के जीएसटी विभाग में कार्यरत था रामाकृष्णन। मुंबई से राजाभोज एयरपोर्ट पर मेंटिनेंस के लिए आया था। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रारंभिक उपचार नहीं मिलने से रामाकृष्णन की मौत हो गई ।

