राजधानी भोपाल में कोरोना वायरस का विस्फोट, नया रिकॉर्ड बना, 246 नए पॉजिटव
आशीष शुक्ला… भोपाल। यशभारत बुधवार को भोपाल में रिकार्ड तोड़ 246 कोरोना के नए पॉजिटिव मरीज मिले है।
92 व्यक्ति स्वस्थ्य होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हुये।जबकि शहीद नगर कालोनी से 7 लोग कोरोना से संक्रमित ऋषि नगर चार इमली से 6 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले राजदेव कॉलोनी नीयर एकता पार्क एक ही परिवार से 3 लोग संक्रमित निकले
Eme सेंटर से 2 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
फिलहाल शहर के कुछ इलाकों में अब भी लापरवाही जारी है। संक्रमित इलाके के लोगों द्वारा हाथ ठेला पर सामान बेचा जा रहा है।
Mla रेस्ट हाउस से 3 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, कृष्णा नगर कालोनी करोंद से भी 4 लोग कोरोना संक्रमित निकले।
अरेरा कालोनी से एक ही परिवार के 3 लोग
वही अरेरा कालोनी के अलग अलग घरों से 4 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। लहारपुर से 3 लोग निकले संक्रमित हुये जबकि Bmhrc और gmc से भी कोरोना पॉजिटिव के मामले आये।
प्रोफेसर कॉलोनी से 1 व्यक्ति संक्रमित मिला
जहांगीराबाद से 2 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
आज दिनांक तक कुल मरीजों की संख्या 6108 अब तक कुल ठीक 3747, कुल मौत164
कुल एक्टिव 2197 केस हैं।