Saturday, May 2, 2026
Latest:
FEATUREDSportsक्रिकेटखेल

रनों से लबरेज पिच पर इंग्लैंड का आज पाकिस्तान से मुकाबला

नॉटिंघम। खिताब की दावेदार मानी जा रही इंग्लैंड सोमवार को क्रिकेट वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ जीत की लय बनाए रखने के इरादे से मैदान में उतरेगी। यह मैच ट्रेंट ब्रिज स्टेडियम की उसी पिच पर खेला जाएगा जिस पर दो बार वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रनों का विश्व रिकॉर्ड बनाया गया है।

इंग्लैंड ने वर्ल्ड कप के पहले मैच में द. अफ्रीका पर धमाकेदार जीत दर्ज की थी जबकि पाकिस्तान को वेस्टइंडीज के हाथों करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था। इंग्लैंड वैसे भी वर्ल्ड कप से ठीक पहले पाकिस्तान को अपने घर में वनडे सीरीज में 4-0 से हरा चुका है, इसके चलते उसके हौंसले बुलंद रहेंगे।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply