Site icon Yashbharat.com

रतलाम में एयू फायनेंस के कर्मचारी की गोली मारकर हत्या

15 12 2020 ratlam youth murder

रतलाम। बाइक पर घर लौट रहे एयू फायनेंस कंपनी के कर्मचारी 21 वर्षीय  मुकेश निनामा की औद्योगिक थाना क्षेत्र के जुलवानिया मार्ग पर ग्राम मुंशीपाड़ा के समीप गोली मारकर हत्या कर दी गई। पहले उसकी मौत सड़क हादसे में होना माना जा रहा था, लेकिन पोस्टमार्टम के दौरान उसके शरीर पर रगड़ के निशान नहीं मिले व कनपट्टी के पास घाव मिला। सिर की जांच करने पर सिर में गोली फंसी हुई मिली। तब खुलासा हुआ कि उसे गोली मारी गई है। उसे किसने व क्यों गोली मारी, यह पता नहीं चल पाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार मुकेश निनामा पुत्र प्रभुलाल निनामा निवासी ग्राम बड़लीपाड़ा (रामपुरिया) सोमवार रात करीब 8 बजेे मुंशीपाड़ा के समीप सड़क किनारे गड्डे के पास मृत अवस्था में पड़ा था। उसकी बाइक भी पास में गिरी पड़ी थी। किसी ने उसे सड़क पर पड़ा देख ग्रामीणों को सूचना दी। कुछ ही देर में मौके पर भीड़ जमा हो गई। इसी बीच मुकेश का बड़ा भाई लक्ष्मण निनामा भी मौके पर पहुंचा। तब उसने देखा कि मृत पड़ा युवक उसका

Exit mobile version