Latestमध्यप्रदेश
रतलाम-डिप्टी रेंजर रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

रतलाम, आशीष शुक्ला। रतलाम में डिप्टी रेंजर को लोकायुक्त ने रिश्वत लेते गिरफ्तार किया।
डिप्टी रेंजर रतलाम तनवीर खान द्वारा आवेदक सुलेमान खान निवासी शेरानी पूरा रतलाम से लकड़ी की गाड़ी छोड़ने के एवज में जुर्माने के नाम पर एक लाख 20 हजार की मांग की थी जिस पर आवेदक डिप्टी रेंजर रतलाम तनवीर खान को 70 हजार रुपए दे चुका था।
शेष राशि 50 हजार में से 25 हजार की रिश्वत लेने हेतु आवेदक को आज वन मंडल कार्यालय रतलाम बुलाया था जहां पर डिप्टी रेंजर रतलाम तनवीर खान को लोकायुक्त उज्जैन के निरीक्षक राजेंद्र वर्मा वा टीम द्वारा 25 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार किया गया कार्यवाही अभी जारी है।








