Site icon Yashbharat.com

रतलाम जिले में आकाशीय बिजली गिरने से पिता-पुत्र सहित तीन की मौत

images 91 3

रतला। आकाशीय बिजली गिरने से अलग-अलग स्थानों पर पिता-पुत्र सहित तीन लोगों की मौत हो गई। रविवार शाम करीब चार बजे आलोट के समीप नागेश्वर उन्हेल थाना क्षेत्र के ग्राम बिलखेड़ी मे बिजली गिरने से गोविंदसिंह और उसके पिता भेरूसिंह की मौत हो गई।

उन्हेल थाना प्रभारी राजपालसिंह ने बताया कि गोविंद व उसके पिता भेरूसिंह खेत पर काम कर रहे थे, तभी उन पर आकाशीय बिजली गिर गई। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इधर रतलाम जिले के ग्राम हतनारा में बिजली गिरने से राधाबाई पति पवन पाटीदार (32) निवासी ग्राम हतनारा की मौत हो गई।

राधाबाई दोपहर करीब साढ़े तीन बजे सास सीताबाई के साथ खेत पर काम कर रही थी। तभी राधाबाई पर बिजली गिरी, जिससे वह अचैत हो गई। जिला अस्पताल लाने पर उन्हें डॉक्टर ने मृत घोषित किया। वहीं जैन तीर्थ नागेश्वर पार्श्वनाथ मंदिर परिसर में भी बिजली गिरी। इससे पेड़ों पर बैठे अनेक पक्षियों की मौत हो गई।

बिजली गिरने से बालक की मौत

झाबुआ। जिले में शनिवार रात व रविवार सुबह बारिश का दौर चला। इससे फसलों में जान आ गई है। जिले में अब तक 375 मिमी यानी 15 इंच बारिश दर्ज हो चुकी है जबकि पिछले वर्ष अब तक 13 इंच ही पानी बरसा था। परवलिया क्षेत्र के बैड़ावा गांव में शनिवार रात बिजली गिरने से अरविन्द पिता कमला गरवाल (12) की मौत हो गई। इसके अलावा आंधी से परवलिया में दो पुराने पेड़ धराशायी हो गए।

Exit mobile version