Sky Lightening: आकाशीय बिजली गिरने से 5 की मौत 18 घायल

11 06 2020 light death 2020611 19749

पन्ना Sky Lightening। जिले में गरज-चमक के साथ हुई बारिश के साथ बिजली गिरने से अलग-अलग घटनाओं में 5 की मौत हो गई तो वहीं 18 घायल हो गए हैं। जिले के सलेहा थाना अंतर्गत पटना तमोली ग्राम पंचायत के उरेहा गांव में खेत में धान का रोपा लगाते समय अचानक आकाशीय बिजली गिरने से दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 10 अन्य व्यक्ति झुलस कर घायल हो गए। मृतकों में लक्ष्मी पिता विकास कोल निवासी कोलगवा 28 वर्ष व काजल पता पिता राम नारायण गुप्ता निवासी कोलगवा शामिल है।

घटनास्‍थल पहुंची पुलिस : आकाशीय बिजली गिरने की जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी सलेहा दल बल के साथ तुरंत घटनास्थल पहुंचे और घायलों को प्राथमिक उपचार हेतु सलेहा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहीं मृतक महिलाओं के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। दूसरी घटना में पवई थाना अंतर्गत सिमरा ग्राम में आकाशीय बिजली गिरने से तेजीलाल पटेल 70 वर्ष की मौके पर मौत हो गई। आकाशीय बिजली गिरने की घटना उस समय घटित हुई जब तेजीलाल अपने खेत में भैंस चरा रहा था। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से उसके एक भैंस के भी मौत हो गई। इसके अलावा पास के ही खेत में काम कर रहे किसान भरत लाल पटेल भी गंभीर रूप से घायल हो गया।

वहीं पवई थाना अंतर्गत ही ग्राम पिपरिया दौन के सरपंच के बड़े भाई वेद नारायण पाठक पिता राम गोपाल पाठक की मौत हो गई तथा 6 लोग घायल हो गए जिसमें 2 महिलाओं की गंभीर हालत को देखते हुए जिला चिकित्सालय पन्ना रेफर किया गया।

इसे भी पढ़ें-  अदानी एनर्जी सॉल्यूशंस का दूसरी तिमाही में शानदार प्रदर्शन: नेट प्रॉफिट 148% बढ़कर हुआ ₹1,323 करोड़, रेवेन्यू में भी 53% की छलांग

साथ ही ग्राम चौमुखा में एक 65 वर्षीय वृद्ध इक्तर आदिवासी की भी मौत आकाशीय बिजली की चपेट में आने से हो गई। पवई पुलिस ने अलग-अलग घटनाओं में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

मालूम हो कि बीते 3 दिनों से पन्ना जिले में मानसूनी बारिश का दौर शुरू हुआ है जिसके चलते यह उक्त घटनाएं घटित हो गई। घटना को लेकर कलेक्टर पन्ना संजय कुमार मिश्र ने शनिवार को अस्पताल पहुंचकर घायलों को देखा और मृतकों के स्‍वजनों को सांत्‍वना देते हुए देते हुए हर संभव मदद देने की बात कही है।