Site icon Yashbharat.com

रणवीर ने दीपिका को दिया स्पैशल गिफ्ट, जल्द ही होगी शादी!

16 07 257924000deepika storysize 650 071114071505 ll

मनोरंजन डेस्क। विराट और अनुष्का की शादी के बाद अब लोगों की नजरें बॉलीवुड फैशनीस्ता सोनम कपूर की वैडिंग पर टिकी हुई है। जिनको लेकर बताया जा रहा है कि वह जल्द ही अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रैंड के साथ शादी के बंधन में बंध जाए। आपको बता दे कि इन दिनों बॉलीवुड में चुपचाप शादी करने का ट्रैंड चल रहा है। विराट-अनुष्का के बाद सुरवीन चावला ने चुपचाप शादी कर लीं। अब लगता है कि बॉलीवुड एक्ट्रैस दीपिका पादुकोण भी शादी कर लें।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के अफेयर के बारे में तो सभी जानते है, जिनको लेकर काफी खबरे आ रही है कि शायद वह जल्द ही संगाई कर लें और शादी के बंध में बंध जाए। वैसे तो पिछले कुछ दिनों पहले इनकी सगाई को लेकर काफी चर्चा रही लेकिन जो केवल अफवाह बताई जा रही थी।

हाल ही में रणवीर के पेरेंट्स ने दीपिका को स्पैशल गिफ्त दिया, जिसको देखकर तो यही लग रहा है कि यह कपल जल्द ही शादी करने वाला है। बताया जा रहा है कि रणवीर की मां और पापा ने दीपिका को डायमंड की महंगी ज्वैलरी के साथ मशहूर डिजाइनर सब्यसाची की साड़ी गिफ्ट की।

 

हालांकि, अभी तक इस कपल ने पब्लिक के सामने अपने रिश्ते को खुलकर स्वीकार नहीं किया है लेकिन लगातार उड़ रही इन खबरों से इनकार भी नहीं किया है।

Exit mobile version