FEATUREDLatestउत्तरप्रदेशराष्ट्रीय
योगी बैठ्या है, बक्कल तार दिया करे, किसान आंदोलन पर यूपी बीजेपी के ट्वीट से बवाल

पिछले साल संसद के मॉनसून सत्र के दौरान लाए गए केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन आठ महीने से भी ज्यादा समय से जारी है।
इस बीच किसान नेता राकेश टिकैत ने ऐलान किया कि अब उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ को भी दिल्ली की तरह बनाया जाएगा।
जिस तरह दिल्ली सील है, वैसे ही लखनऊ के सारे रास्ते किसान सील कर देंगे। इस ऐलान के बाद उत्तर प्रदेश बीजेपी ने प्रतिक्रिया के तौर पर एक कार्टून ट्वीट किया, जिसको लेकर विवाद शुरू हो गया है।
ओ भाई जरा संभल कर जइयो लखनऊ में…#BJP4UP pic.twitter.com/TKwrjaIXYz
— BJP Uttar Pradesh (@BJP4UP) July 29, 2021








