Latest

यूपी के हाथरस में एक और दुष्कर्म, 6 साल की मासूम की मौत

Hathras LIVE: उत्तर प्रदेश के हाथरस में दुष्कर्म का एक और केस सामने आया है। खबर के मुताबिक, छह साल की मासूम के साथ दरिंदगी की गई है।

इसके बाद मासूम की मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर तत्काल जांच की और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि रेप की एक और घटना के बाद लोगों को आक्रोश एक बार फिर भड़क गया है।

मासूम के परिजन ने गांव के मुख्य मार्ग पर जाम किया। आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का काम किया। इस घटना के बाद यूपी सरकार और यूपी पुलिस एक बार फिर विरोधियों के निशाने पर है। कहा जा रहा है कि पुलिस का खौफ खत्म हो गया है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम