Latestमध्यप्रदेश

सागर: यूपी के मजदूरों को छोड़ने जा रही बस में लगी आग : बड़ा हादसा टला

सागर, ( यशभारत ब्रेकिंग @आशीष शुक्ला। यूपी के मजदूरों को सागर जिले के पास बॉर्डर पर छोड़ने जा रही चलती बस में अचानक आग लग गई। मौके पर ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मियों की सजगता से बड़ा हादसा टल गया।

एमपी के देवास से यूपी के बार्डर पर मजदूरों को छोड़ने जा रही 50 से ज्यादा मजदूरों से भरी बस में सोमवार की रात करीब 08 बजे मालथोन के पास अचानक आग लग गई। बस क्रमांक एमपी 13 पी 5427 मजदूरों को लेकर यूपी की सीमा में छोड़ने जा रही थी।

मालथौन के टोल प्लाजा पर ड्यूटी पर तैनात सब इंस्पेक्टर राजेश सिकरवार व आरक्षक मानवेन्द्र सिंह की बस पर नजर पड़ी जिसमें नीचे आग लगी हुई थी। बस रोककर सवार मजदूरों को सुरक्षित बस निकाला गया।

मौके मौजूद राजस्व विभाग के तहसीलदार संदीप तिवारी व पटवारियों और टोल कर्मियों नें बस में लगी आग को काबू पाया। इस बीच हड़कम्प मे एक मजदूर चोट लगने से घायल हो गया। मौके पर स्थानीय प्रशासन का अमला भी पहुच गया।
सागर एसपी अमित सांघी ने घटना के सम्बन्ध में बताया कि यूपी के मजदूरों की बस देवास से यूपी की बॉर्डर छोड़ने जा रही थी।

यहा पर हमारा पुलिस बल और पटवारी तैनात थे। उन्होंने देखा कि बस में आग लगी हुई थी। उनकी तत्परता से आग को बुझाया गया। पुलिस बल व अन्य लोगो के सहयोग से सवारियों को उतारा गया। बस में सवार सभी मजदूरों को सुरक्षित दूसरी बस से बॉर्डर पर भेजा गया है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम