उत्तरप्रदेश

यूपी और बिहार में लोकसभा और विधानसभा उपचुनावों की तारीखों का एलान

नई दिल्‍ली। चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश और बिहार में उपचुनावों की तारीखों की घोषणा कर दी है। 11 मार्च को जहां यूपी के गोरखपुर और फूलपुर में मतदान होगा वहीं बिहार के अररिया, भबुआ और जहानाबाद सीट के लिए उपचुनाव का मतदान किया जाएगा। चुनाव के बाद इन सभी सीटों के नतीजे 14 मार्च को आएंगे।

गौरतलब है कि हाल ही में राजस्‍थान में हुए उपचुनावों में भाजपा को मिली हार के बाद पूरे देश के नजर इन महत्‍वपूर्ण राज्‍यों में होने वाले चुनावों पर टिकी है। इस नतीजे से उत्‍साहित कांग्रेस ने कहा था कि देश का मूड बदल रहा है।

भाजपा के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के इस्तीफे के बाद गोरखपुर और फूलपुर में चुनाव की तैयारी अंतिम दौर में है। सांसद हुकुम सिंह के निधन के बाद कैराना संसदीय क्षेत्र में भी उपचुनाव की नई चुनौती खड़ी हो गई है।

Leave a Reply

Back to top button