Thursday, May 28, 2026
Latest:
FEATUREDLatestराष्ट्रीय

युवा नेताओं की तलाश में राहुल गांधी, 28 सितंबर को कांग्रेस में शामिल होंगे कन्हैया कुमार और जिग्नेश मेवाणी

जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष और सीपीआई नेता कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar) और गुजरात से आरडीएएम विधायक जिग्नेश मेवाणी (Jignesh Mewani) कांग्रेस में शामिल होंगे। समाचार एजेंसी एनएआई ने सूत्रों के हवाले से जानकारी दी है कि दोनों नेता 28 सितंबर को कांग्रेस (Congress) का दामन थामेंगे। सूत्रों के अनुसार बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कन्हैया को ऑफर दिया गया था, लेकिन तब कुछ कारण से ऐसा नहीं हो पाया था।

हाल ही में कन्हैया कुमार और राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की मुलाकात हुई थी। कांग्रेस के पास सीपीआई नेता के लिए अच्छा प्लान है। जिस पर अमल किया जाएगा। बिहार में पार्टी जल्द नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा भी करने वाली है। सूत्रों के अनुसार पिछले कई समय से दोनों नेता कांग्रेस पार्टी के संपर्क में थे। पार्टी ने पिछले विधानसभा चुनाव में गुजरात के बनासकांठा जिले की वडगाम सीट से जिग्नेश की मदद की थी। कांग्रेस ने उनके खिलाफ किसी उम्मीदवार को खड़ा नहीं किया था।

 

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम