Thursday, May 21, 2026
Latest:
jabalpur

युवक ने लगाई फांसी आखिर क्‍यों !

जबलपुर। माढ़ोताल थानांतर्गत जटाशंकर मंदिर कटंगी रोड में रहने वाले आनंद पाटकर नामक एक 25 वर्षीय युवक ने बीता रात अपने कमरे में पंखे के सहारे फांसी का फंदा बनाकर झूल गया।

बाजू वाले कमरे में सो रहे उसके माता पिता को पता ही नहीं चला कि आनंद ने कब इस घटना को अंजाम दिया। सुबह जब परिजन जागे तो आनंद को फांसी के फंदे से लटकते पाया। इसके बाद माढ़ोताल पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही माढ़ोताल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फांसी के फंदे से नीचे उतरवाकर शव का पंचनामा कर पीएम के लिये मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय भेज दिया है। आनंद मजदूरी करता था और नशा करने का भी आदी था।

पुलिस ने आशंका जताई है कि संभवतः आनंद ने नशे की हालत में किसी कारण यह आत्मघाती कदम उठाया होगा। बहराल पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना कर रही है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply