Monday, May 18, 2026
Latest

युवक को रौंद टक चालक मौके से हुआ फरार

जबलपुर प्रतिनिधि। भेड़ाघाट के खैरी गांव के समीप रविवार शाम 4.15 बजे ट्रक की टक्कर से क्षेत्रीय निवासी उमाशंकर गेडाम (28) की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक ट्रक क्रमांक यूपी 50 बीटी 6039 को लेकर चालक तेज गति से जबलपुर की तरफ जा रहा था। घटनास्थल पर पहुंचे बाइक सवार गेडाम को उसने टक्कर मार दी। ट्रक की जोरदार टक्कर से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पोस्टमार्टम के लिये मेडिकल अस्पताल भेजकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply