यात्री बस-ट्राले में टक्कर के बाद लगी आग, 4 लोग जिंदा जले, कई घायल

ratlam accident 11 06 2018 1

रतलाम। उज्जैन-जावरा टू लेन रोड़ पर यात्री बस और ट्राले में भीषण सड़क दुर्घटना के बाद आग लग गई। घटना में 4 लोगों के जिंदा जलकर मरने की सूचना है। इसके अलावा 25 से यात्री भी घायल हुए हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक रातड़िया बस सर्विस की एक यात्री बस इंदौर से मंदसौर के लिए निकली थी। इस यात्री बस की एक ट्राले में आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। दुर्घटना बड़ावदा और खाचरोद के बीच टू लेन रोड़ पर बड़ावदा के पास हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ही गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद बस में आग लग गई। जिसमें ट्राले का ड्राइवर समेत 4 लोगों के जलकर मरने की सूचना है। इसके अलावा 25 से अधिक यात्री घायल हैं जिनमें से कई की हालत गंभीर है।

मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीमों ने पहुंचकर मदद मुहैया कराई। वही ग्रामीण भी बड़ी संख्या में मदद के लिए पहुंचे और घायलों को बस से बाहर निकाल अस्पताल तक पहुंचाया। हालांकि ग्रामीण आग की चपेट में आए लोगों को नहीं बचा सके।

Yashbharat

Yashbharat

Yashbharat

Yashbharat

Yashbharat

Leave a Reply