Site icon Yashbharat.com

यहां 31 पुलिसकर्मी कोरोना से संक्रमित, महामारी से 1699 संक्रमित, अब तक 83 की मौत

bairagarh police 2019619 93634 19 06 2019 m

इंदौर। कोरोना वायरस से मध्‍य प्रदेश के इंदौर में ब‍िगड़ते ही जा रहे हैं। इंदौर में इस महामारी के खिलाफ अग्र‍िम मोर्चे पर काम कर रहे ३१ पुलिसकर्मी कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इंदौर ईस्‍ट के एसपी मोहम्‍मद यूसुफ कुरेशी ने बताया कि अब तक ३१ पुलिसकर्मी कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं जिनमें से २२ विभिन्‍न अस्‍पतालों में भर्ती हैं। यही नहीं इनमें से एक पुलिसकर्मी की मौत हो चुकी है जबकि आठ ठीक होकर घर जा चुके हैं।

कुरेशी ने यह भी बताया कि कोविड-१९ अस्‍पतालों में इलाज करा रहे मरीजों के संपर्क में आने वाले पुलिसकर्म‍ियों को पीपीई किट उपलब्‍ध कराए जा रहे हैं। मालूम हो कि इंदौर देश में कोरोना वायरस के प्रकोप से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल है। इंदौर में इस महामारी से दो और मरीजों की मौत हो गई है जिससे जिले में महामारी से मरने वालों की संख्‍या बढ़कर ८३ पर पहुंच गई है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) प्रवीण जड़िया ने बताया कि कोरोना संक्रमित मरीजों में शामिल ५० वर्षीय व्यक्ति मधुमेह, हाई बीपी और गुर्दे के गंभीर रोग से संक्रमित था जबकि ५४ वर्षीय पुरुष सेप्सिस से जूझ रहा था। जिले में बीते २४ घंटों में कोरोना के १८ और मरीज मिले जिससे महामारी की जद में आए लोगों की संख्‍या १,६८१ से बढ़कर १,६९९ हो गई है। इनमें से ५९५ मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी भी दी जा चुकी है।

उल्‍लेखनीय है कि इंदौर में कोरोना का पहला मरीज मिलने के बाद यानी २५ मार्च से शहरी सीमा में कर्फ्यू लगाया गया है जबकि अन्य स्थानों पर लॉकडाउन की सख्त पाबंदियां लागू हैं। रेड जोन में शामिल इंदौर में कोरोना मरीजों की मृत्यु दर ४.८८ फीसद है। पिछले ११ दिन से जिले में कोरोना मरीजों की मृत्यु दर पांच फीसद से कम पर बरकरार है। वहीं देश में कोरोना मामलों की संख्‍या ५२,९५२ पर पहुंच गई है जबकि १,६९४ मारे गए हैं।

Exit mobile version