FEATURED

यहां इंडस्ट्रियल एरिया में लगी आग, टैंकर में हुआ ब्लास्ट

Madhya Pradesh News: खंडवा। इंदौर नाका क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया में आग लगने से हड़कंप मच गया। यंहा एक आयल मिल में आग लगी। इसे बुझाने में पुलिस को काफी मशक्कत करना पड़ी। जिले के सभी थाना क्षेत्र से अग्निशामक वाहन आग बुझाने का प्रयास करते रहे।

रविवार को रात करीब 8 बजे मिल से आग की लपटें दिखने पर लोगो ने मिल मालिक को सूचना दी। मालिक मिल पहुंचता तब तक आग ने भीषण रूप ले लिया। कुछ ही देर में आग ऑइल के टेंकर तक पहुंच गई थी। जिससे टैंकर में ब्लास्ट हो गया। आग ने मिल के आधे हिस्से को चपेट में ले लिया था।

इसे बुझाने में पुलिस को काफी मशक्कत करना पड़ी। भीड़ लग जाने से आग बुझाने में परेशानी आई। वंही दमकल वाहन देरी से आने पर मिल मालिक और उनके साथ के लोगो ने जमकर हंगामा मचाया। रात 10:30 बजे तक जिले के अलग अलग स्थानों से दमकल वाहनों के पहुंचने का सिलसिला लगा रहा।

खबर लिखे जाने तक आग को बुझाने के प्रयास में पुलिस लगी रही। मौके पर नगर पुलिस अधीक्षक ललित गठरे, तहसीलदार प्रताप अगस्या, पदम नगर थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह राठौर भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

Back to top button