Thursday, April 30, 2026
Latest:
FEATUREDमध्यप्रदेश

मोदी अकल्पनीय नेता, मुंगावली कोलारस में कसर छूट गई थी-शिवराज

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार सुबह प्रेस कांन्फ्रेंस में नार्थ-ईस्ट में भाजपा को मिली जीत को इतिहास की सबसे बड़ी जीत बताया। उन्होंन कहा कि कुछ दिनों पहले अगर मैं यह कहता कि त्रिपुरा में भाजपा अपनी सरकार बनाएगी, तो कोई यकीन नहीं करता। क्योंकि वहां लेफ्ट की सरकार लंबे समय से थी। यह राजनीती के इतिहास में बड़ी घटना है। सीएम से जब मप्र के उपचुनावों को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि मुंगावली और कोलारस का चुनाव हम जीतने के लिए लड़े थे, लेकिन थोड़ी कसर छूट
गई।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अकल्पनीय नेता बताया। सीएम ने कहा कि नार्थ-ईस्ट के लोग पहले दिल्ली से दूरी बनाए रखते थे, लेकिन अब ये सब खत्म हो गया है। वहां आदिवासी इलाकों में भी भाजपा को बड़ी जीत मिली है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply