Latestमध्यप्रदेश

मैहर में देवी भक्त ने न्याय की गुहार लगाते काट लिया अपना गला, अस्पताल में भर्ती

मैहर। माँ शारदा देवी के मंदिर में आज नवरात्रि के प्रथम दिवस में मां के दर्शन करने आए एक भक्त ने मंदिर की सीढ़ियों पर अपना गला काट लिया। इसके बाद यहां हड़कंप मच गया। आनन फानन इस व्यक्ति को पुलिस टीम की मदद से उपचार के लिए अस्पताल भेजा है।

आज शरदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस पर मैहर मां शारदा देवी के मंदिर में भक्तों का मेला लगा हुआ है, यहां 9 दिनों तक नवरात्रि मैं भक्तों का भव्य मेला लगता है लाखों की तादाद में भक्त यहां पर माता के दर्शन करने आते है।

आज माता के एक भक्त ने माता रानी के दर्शन के बाद मंदिर के सीढ़ियों पर ही अपना गला काट लिया और भक्त माता से न्याय की गुहार लगा रहा है, घायल को देख मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने आनन-फानन में उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, युवक की हालत अभी खतरे से बाहर है पुलिस युवक के बारे में पूरी जानकारी लेने में जुटी हुई है ।

Back to top button