भोपाल। बिहार के मुजफ्फरपुर और उत्तरप्रदेश के देवरिया की तरह सरकारी अनुदान प्राप्त राजधानी भोपाल के एक छात्रावास में मूक-बधिर एक युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है।
छात्रावास संचालक पर यहां रह चुकी एक अन्य दिव्यांग युवती से अश्लील हरकत करने का भी आरोप है। पीड़िता ने जब इशारे की भाषा से अपने साथ हुई ज्यादती का खुलासा किया, तो मामला उजागर हुआ। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। उससे सघन पूछताछ की जा रही है।
डीआईजी धर्मेंद्र चौधरी ने बताया कि अवधपुरी स्थित क्रिस्टल आइडल सिटी निवासी 35 वर्षीय अश्विनी शर्मा अवधपुरी इलाके में दो छात्रावास संचालित करता है। इनमें से एक मूक-बधिर बालिकाओं का है। इसमें सामाजिक न्याय विभाग से मिल रहे अनुदान के आधार पर दिव्यांग बालिकाओं को आईटीआई के जरिए आत्मनिर्भर बनाया जाता है। यहां पर धार की दो युवतियों सहित कई मूक-बधिर लड़कियां रह रही थीं। इनमें धार जिले की रहने वाली दो युवतियां भी शामिल थीं।
एक लड़की ने इशारे से बताई संचालक की करतूत
डीआईजी के मुताबिक धार निवासी एक लड़की से पांच माह पहले छात्रावास संचालक अश्विनी शर्मा ने अश्लील हरकत की थी। इस पर मूक-बधिर लड़की ने अश्विनी के साथ मारपीट कर दी थी और छात्रावास छोड़कर घर चली गई थी।
उस लड़की को इस बात का पता भी चल चुका था कि अश्विनी उसके साथ रह रही दूसरी युवती के साथ अश्लील हरकत करने के साथ ही गलत काम भी करता है। इस बात की जानकारी उसने धार में जाकर युवती के परिजनों को दे दी थी। तीन दिन पहले वह युवती जब अपने घर पहुंची, तो परिजनों ने उससे पूछा तो उसने इशारे से उसके साथ दुष्कर्म करने की जानकारी दी। परिजन उसे लेकर स्थानीय थाने पहुंचे।
इंदौर के तुकोगंज थाने में इशारों की भाषा के आधार पर हुई कार्रवाई
मामले को गंभीरता से लेते हुए धार एसपी ने घटना की जानकारी डीआईजी भोपाल को दी। साथ ही इंदौर के तुकोगंज थाने में मूक-बधिर लोगों के लिए उपलब्ध सुविधा को देखते हुए पड़िता को वहां भेजा। इशारों की भाषा की विशेषज्ञ के सामने जब पीड़िता ने इशारों से अपना दर्द बयां किया, तो वहां मौजूद लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। पता चला कि यह लड़की वर्ष 2016 से छात्रावास में रह रही थी।
प्रशिक्षण पूरा करने के बाद भी अश्विनी शर्मा ने उसे ट्रेनिंग देने के नाम पर रोक रखा था। इस दौरान अश्विनी ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। उधर अश्विनी की करतूत का पता चलते ही डीआईजी के निर्देश पर बुधवार को ही अवधपुरी पुलिस ने अश्विनी को उसके घर के पास से हिरासत में ले लिया।
इशारों के आधार पर बयान दर्ज होने के बाद धार पुलिस ने बुधवार को आरोपित अश्विनी के खिलाफ शून्य पर दुष्कर्म और छेड़छाड़ का केस दर्ज कर केस डायरी अवधपुरी थाना भेज दी। गुरुवार सुबह केस डायरी आने पर अवधपुरी पुलिस ने आरोपित अश्विनी शर्मा को विधिवत गिरफ्तार कर लिया। आरोपित से पूछताछ की जा रही है। पुलिस को आशंका है कि कुछ और पीड़ित इस मामले में शिकायत करने आ सकते हैं।
पॉक्सो एक्ट के तहत होगी कार्रवाई
पुलिस महानिरीक्षक इंटेलीजेंस मकरंद देउस्कर ने बताया कि इस संवेदनशील मामले में पुलिस अभी तहकीकात कर रही है। हॉस्टल की अन्य लड़कियों से भी पूछताछ की जाएगी। दोनों मूक-बधिर बच्चियों के मामले में संबंधित आरोपी पर पॉक्सो एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जाएगी। प्रदेश के अन्य शहरों में मौजूद हॉस्टल में सुरक्षा और निगरानी के सवाल पर देउस्कर ने कहा कि इस संबंध में शासन के संबंधित विभाग द्वारा पहले से ही निर्देश दिए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि शर्मा के एनजीओ द्वारा अवधपुरी में आरती गर्ल्स और कृपाल बायज हॉस्टल संचालित किए जा रहे हैं।
-
ग्वालियर-चंबल के 24 और प्रदेश के 200 स्कूलों में शुरू होंगी कृषि विषय की कक्षाएं; स्कूल शिक्षा विभाग ने दी हरी झंडी -
CM Jan-Vishwas Abhiyan 2026: कटनी के सिलौड़ी में 14 अगस्त को लगेगा ‘मुख्यमंत्री जन-विश्वास’ शिविर; 12 पंचायतों के ग्रामीणों की समस्याओं का होगा मौके पर समाधान -
Jabalpur Road Accident: बरेला टोल प्लाजा के पास भीषण सड़क हादसा- अनियंत्रित कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की दर्दनाक मौत -
MP Board Exam Date 2027: मध्य प्रदेश 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी; 17 फरवरी से 12वीं और 24 फरवरी से होंगी 10वीं की परीक्षाएं -
कटनी जिले के 204 आदि सेवा केंद्रों पर लगेंगे जनसुनवाई व कल्याणकारी शिविर; जनजातीय समुदाय को मिलेगा योजनाओं का सीधा लाभ -
हर घर तिरंगा अभियान के तहत 14 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा रैली,फॉरेस्टर प्ले ग्राउंड से प्रातः 9:30 बजे होगा शुभारंभ, शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगी रैली -
वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, चंद्रशेखर आजाद वार्ड में 32.78 लाख के नाली निर्माण कार्यों का हुआ भूमिपूजन,नाली निर्माण से मिलेगी जलभराव की समस्या से राहत, नागरिकों में विकास कार्य शुरू होने पर खुशी,वार्डवासियों की उम्मीदों को विकास कार्यों के जरिए धरातल पर उतारना हमारी प्राथमिकता-महापौर -
मंडला में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई-BEO कार्यालय का बाबू 5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, GPF राशि के बदले मांगी थी घूस -
‘मेरा रंग दे बसंती चोला…’ से गूंजा बोट क्लब; भोपाल में देश की पहली फ्लोटिंग तिरंगा यात्रा, CM मोहन यादव ने खुद चलाई नौका -
शारीरिक विकास के लिए तैराकी एक अच्छा व्यायाम – डाॅ0 शर्मा,सायना स्कूल में बारहवीं वार्षिक अंतरसदनीय तैराकी प्रतियोगिता संपन्न,चमचमाती ट्राॅफी पर एमराल्ड हाउस का कब्जा बरकरार -
शासकीय कन्या महाविद्यालय में बनी तिरंगा मानव श्रृंखला, छात्राओं ने दिया राष्ट्रभक्ति का संदेश -
पौंसरा में निकली नवांकुर सखी हरियाली यात्रा, 100 सखियों ने लिया पौध संरक्षण का संकल्प,हरियाली अमावस्या पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश, विधायक संदीप जायसवाल ने वितरित किए पौधे; हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकली तिरंगा यात्रा -
जबलपुर में स्मार्ट बिजली उपभोक्ताओं को नहीं करना पड़ेगा बिल का इंतजार; ‘Smart Bijli App’ में जुड़े नए अलर्ट फीचर्स, खपत 100 यूनिट के पार होते ही मिलेगा नोटिफिकेशन -
बाड़ी में उगाए गांजे के पौधे, 30 किलो 790 ग्राम गांजा जब्त; आरोपी गिरफ्तार -
बिजली दफ्तर में कर्मचारियों की अनुपस्थिति पर उठे सवाल, जांच की मांग -
कटनी पुलिस का सरप्राइज सघन चेकिंग अभियान लगातार जारी,हॉटस्पॉट एवं शैडो एरिया में पेट्रोलिंग, गुंडे-बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों की चेकिंग; शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई -
अवैध कॉलोनी विकसित करने वालों पर निगम की सख्ती, दो कॉलोनाइजरों के विरुद्ध एफआईआर,वीर सावरकर एवं राजीव गांधी वार्ड में बिना अनुमति प्लॉटिंग और सड़क निर्माण का मामला, निगम की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण -
शासकीय विद्यालयों के सुदृढ़ीकरण की दिशा में निगम की पहल, पुरवार कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में नवीन भवन निर्माण शीघ्र,निगमायुक्त ने निर्माण स्थल का निरीक्षण कर शिक्षकों से की चर्चा, विद्यार्थियों की आवश्यकताओं के अनुरूप ड्राइंग-डिजाइन में दिए आवश्यक निर्देश -
कोयला जलाकर प्रदूषण फैलाने पर नगर निगम की कार्रवाई, कोयला किया जब्त -
वन विभाग के बाबू के घर EOW का छापा; आय से 300% अधिक संपत्ति का खुलासा, 4 किलो चांदी, सोना और गाड़ियां बरामद
