Site icon Yashbharat.com

मुंबई-ONGC की ड्यूटी के दौरान हेलीकॉप्टर लापता, 7 लोग थे सवार

helicopter

मुंबई।महाराष्ट्र के मुंबई में शनिवार को ऑइल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन (ओएनजीसी) की ड्यूटी के दौरान एक हेलीकॉप्टर तट के पास से लापता हो गया। यह पवन हंस हेलीकॉप्टर बताया जा रहा है। सात लोग इसमें सवार थे, जिनमें पांच ओएनजीसीकर्मी थे।

जबकि, दो पायलट थे। सातों के बारे में अभी तक कुछ भी पता नहीं लग पाया है। हेलीकॉप्टर के गायब होने के बारे में कोस्ट गार्ड्स को जानकारी दी गई है। वे इस बाबत सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। सूत्रों के असुनार, हेलीकॉप्टर वीटीपीडब्ल्यूए डॉफिन एएस 365 एन3 सात साल पुराना था।

वह जूहू इलाके से 10 बजकर 20 मिनट पर सुबह में उड़ा था। आखिरी बार 10 बजकर 35 मिनट पर हेलीकॉप्टर में सवार कर्मियों से संपर्क किया गया था। जानकारी के अनुसार, इस दौरान हेलीकॉप्टर मुंबई से 30 मील दूर था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पवनहंस मुंबई हाई नॉर्थ फील्ड की ओर जा रहा था।

सुबह 11 बजे तक उसके वहां पहुंचने की उम्मीद थी। मगर बीच में ही वह लापता हो गया। एक अधिकारी ने इस बारे में बताया, “हमने पहले ही समुद्री जहाज और विमान को दूसरी दिशा में मोड़ दिया है।”

Exit mobile version