Site icon Yashbharat.com

Free कश्मीर’ पर सियासी उबाल, फडणवीस ने पूछा-उद्धव जी क्या आपको ये बर्दाश्त है?

images 38

नई दिल्ली । दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय कैंपस में हुए हमले के खिलाफ जगह-जगह विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहे हैं। मुंबई में छात्र भारी संख्या में गेट-वे ऑफ इंडिया पर इकट्ठे हुए। इसी विरोध प्रदर्शन के दौरान एक छात्रा अपने हाथों में ‘फ्री कश्मीर’ का पोस्टर लिए हुए नजर आई।

 

इस पोस्टर की ना सिर्फ भाजपा, बल्कि कांग्रेस के नेताओं ने भी आलोचना की है। महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने उद्धव सरकार को आड़े हाथों लेते हुए सवाल किया कि क्या उन्हें फ्री कश्मीर भारत विरोधी बर्दाश्त है?

पूर्व सीएम फडणवीस ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से पूछा कि क्या उन्हें फ्री कश्मीर भारत विरोधी अभियान बर्दाश्त है। फडणवीस ने ‘फ्री कश्मीर’के पोस्टर वाले विडियो ट्वीट कर लिखा, ‘यह किस बात का प्रदर्शन है? फ्री कश्मीर के नारे क्यों लगाए जा रहे हैं? हम मुंबई में इस तरह के अलगाववादी तत्वों को कैसे बर्दाश्त कर सकते हैं?’

Exit mobile version