मिल गए राजू चाचा: पाकिस्तान से घर वापसी, मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं raju chacha

17 02 2023 khandwa raju pakistan 2023217 23624
उसके इंतजार में आंखों से आंसू सूख गए थे, वहीं आज इनमें खुशियों के आंसू छलक रहे हैं। करीब पांच साल पहले गुम हुआ उनका वह बेटा जो न जाने कैसे पाकिस्तान चला गया था, वह भारत लौट आया है। पाकिस्तान ने उसे राजस्थान के रास्ते भारत को सौंपा है। पंजाब पुलिस द्वारा उसे अब नर्मदानगर पुलिस को सौंपा जाएगा।

ग्राम इंधावड़ी तहसील पुनासा का अर्धविक्षिप्त युवक राजू पुत्र लक्ष्मण पिंडारे लगभग पांच वर्ष पूर्व निमाड़खेड़ी में टमाटर भरने आए किसी अज्ञात ट्रक वाले के साथ पंजाब पहुंच गया था। यहां से राजू पाकिस्तान की सीमा में प्रवेश कर गया। राजू को पाकिस्तान पुलिस ने डेरा गाजी खान इलाके से गिरफ्तार किया था।

कुछ दिन बाद स्वजन को जानकारी मिली थी कि उनका बेटा पाकिस्तान जेल में बंद है। राजू के पाकिस्तान चले जाने एवं स्वदेश वापसी की खबर सर्वप्रथम नईदुनिया ने प्रकाशित की थी। बेटे राजू के बिछड़ने के वियोग में पीड़ित मां बसंताबाई और पिता लक्ष्मण व भाई दिलीप की मुलाकात ग्राम गुजरखेड़ी में ’आपकी सरकार आपके द्वार‘ कार्यक्रम के दौरान तत्कालीन कलेक्टर तन्वी सुंद्रियाल तथा विधायक नारायण पटेल से मुलाकात करवाई थी।

पीड़ित स्वजन ने तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ से भोपाल में राजू की स्वदेश वापसी के लिए गुहार लगाई थी। नर्मदानगर थाने में पदस्थ एएसआइ महेश श्रीवास्तव ने बताया कि अमृतसर (पंजाब) पुलिस ने गुरुवार दोपहर को नर्मदानगर थाने को सूचना दी कि अर्धविक्षिप्त राजू को पाकिस्तान ने राजस्थान के रास्ते भारत के हवाले कर दिया है।

राजस्थान पुलिस ने राजू को अमृतसर ले जाकर पंजाब पुलिस के सुपुर्द कर दिया। फिलहाल राजू पंजाब पुलिस की निगरानी में मनोरोग चिकित्सालय अमृतसर में है। महाशिवरात्रि के पर्व के चलते थाने का बल ओंकारेश्वर में व्यवस्था में व्यस्त है।

इसे भी पढ़ें-  श्रमिकों की सुरक्षा व अधिकारों के लिए MP श्रम विभाग की ‘श्रम प्रहरी’ पहल, अपंजीकृत इकाइयों की सूचना दे सकेंगे नागरिक

 

महाशिवरात्रि के बाद राजू के स्वजनों को साथ लेकर अमृतसर राजू को लेने जाएंगे। वहीं समाजसेवी दिग्विजयसिंह तोमर और जनपद सदस्य आकाश पिंडारे ने राजू को अमृतसर से घर लाने के लिए स्वयं और जनसहयोग से वाहन सहित अन्य खर्च की व्यवस्था में जुट गए। राजू के स्वदेश लौटने पर माता-पिता और छोटा भाई सहित स्वजन बेहद खुश हैं।

 

हमारे आदर्श
हमारे आदर्श हमारे आदर्श