Site icon Yashbharat.com

मानसून की वापसी: कई जगह झमाझम, प्रदेश में अच्छी बारिश के आसार

mp rain1 06 06 2018

भोपाल। उड़ीसा से आगे बढ़कर अति अबदाब का क्षेत्र विदर्भ में ब्रह्मपुरी तक पहुंचने के बाद शुक्रवार शाम को आगे बढ़ने लगा है। इस सिस्टम का रुख पश्चिमी-उत्तर-पश्चिमी हो रहा है। इसके प्रभाव से राजधानी सहित होशंगाबाद, उज्जैन, इंदौर, ग्वालियर, चंबल संभाग में शुक्रवार रात के साथ ही शनिवार को अच्छी बरसात होने की संभावना है। इसी क्रम में शुक्रवार को पचमढ़ी में 23,ग्वालियर में 13,जबलपुर में 12.2,होशंगाबाद में 5,भोपाल में 1.3,इंदौर में 0.7 मिमी. बरसात हुई।

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बना मानसूनी सिस्टम उड़ीसा से होकर विदर्भ तक पहुंच गया है। इसे अरब सागर से भी नमी मिलना शुरु हो गई है। इसके असर से राजधानी सहित प्रदेश के कई स्थानों पर आसमान पर बादल छा गए हैं। आसमान में बादलों की मौजूदगी बनी रहने से लोगों के तीखी धूप से राहत मिल गई। जिसके चलते शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 28.8 डिग्रीसे. दर्ज हुआ,जो सामान्य से 2 डिग्रीसे. कम है। साथ ही गुरुवार (34.1) के मुकाबले 5.3 डिग्रीसे.कम है।

वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि अबदाब (डिप्रेशन) का क्षेत्र विदर्भ से आगे बढ़ने लगा है। इस सिस्टम को अरब सागर से भी नमी मिल रही है। इसके प्रभाव से राजधानी सहित प्रदेश के कई स्थानों पर बरसात होने लगी है। शनिवार को भी इस सिस्टम के सक्रिय रहने से भोपाल, होशंगाबाद, उज्जैन, इंदौर, ग्वालियर संभाग में बरसात होने के आसार हैं।

Exit mobile version