माध्यमिक शाला एन. क़े. जे. में पढ़ने वाले तीस दिव्यांग छात्रों की पढ़ाई रामभरोसे,दिव्यांग छात्रों की पढ़ाई क़े नाम पर हो रही खाना पूर्त
कटनी/स्थानीयउपनगरीय क्षेत्र एन. क़े. जे. प्रेमनगर में दिव्यांग जनों हेतु स्थित सक्षम छात्रावास में, अपने उज्जवल भविष्य का सपना संजोकर अध्ययन की प्रत्यासा में अंतःवासी छात्र क़े रूप में निवास क़र रहे लगभग आधा सैकड़ा दिव्यांग छात्रों में तीस छात्र जो कि शासकीय माध्यमिक शाला एन.क़े.जे. में अध्ययन हेतु नियमित ऑटो सवारी गाड़ी से विद्यालय पहुँचते हैं।विद्यालय में उनके पढ़ाई लिखाई हेतु उस संवर्ग क़े विद्यार्थियों को दक्ष करने की दिशा में समुचित संसाधन सहित योग्य और प्रशिक्षित शिक्षकों क़े अभाव में उनकी पढ़ाई की गतिविधियों की शून्यता निसंदेह दुर्भाग्यपूर्ण है। विद्यालय में दिव्यांग छात्रों क़े सज- संवर रहे तथाकथित भविष्य को लेकर विकलांग कल्याण बल क़े प्रांतीय संरक्षक कुंवर मार्तण्ड सिँह राजपूत द्वारा चिंता व्यक्त की गयी है। माध्यमिक शाला एनक़ेजे अध्ययन केंद्र पर दिव्यांग छात्रों की पढ़ाई को पूरी तरह से रस्म अदायगी की संज्ञा से नवाजते हुये, उन्होंने स्पष्ट किये कि विद्यालय में कक्षा छठवीं से लेकर आठवीं तक क़े विभिन्न कैटेगिरी क़े तीस दिव्यांग छात्रों को विद्यालय में अध्ययन अध्यापन क़े नाम पर बरती जा रही घोर निष्क्रियताऔर समय पास करने की क्रिया प्रणाली से यह संवर्ग प्रतिदिन बगैर कुछ पढ़े लिखे और ज्ञान अर्जित क़े ही प्रतिदिन विद्यालय में समय पास करके छुट्टी होने क़े उपरांत अध्ययन केंद्र से स क्षम छात्रावास का सफऱ तय करते नजर आते हैं । जबावदेय अधिकारीयों द्वारा इस संवर्ग क़े विद्यार्थियों क़े अध्ययनअध्यापन को सुचारु रूप से संचालित करने हेतु कोई ठोस व प्रभावी रणनीति न बनाये जाने से इनकी पढ़ाई पूरे साल सिर्फ कागजों तक ही सिमिट क़र रह जाती है।जरूरत है, कि इन विशेष आवश्यकता वाले दिव्यांग छात्रों की पढ़ाई नियमित और सुचारु रूप से चले, इस हेतु एक ठोस और प्रभावी रूप रेखा तैयार की जावे। ताकि अपनी ममता का परित्याग करके एक उत्कृष्ट भविष्य का सपना संजोकर अपने पाल्य को छात्रावास में रखक़र अध्ययन कराने वाले पालकों का विश्वास अध्ययन केंद्र क़े प्रति गुणवत्ता पूर्ण बना रहे।











