राष्ट्रीय
माता वैष्णो देवी से आ रही बस पलटी ,2 लोगों की मौत

होशियारपुर । माहलपुर-गढ़शंकर रोड पर स्थित गांव टूटोमाजरा नजदीक एक निजी कंपनी की तेज रफ्तार बस की पेड़ के साथ टक्कर हो गई। इस हादसे में 2 व्यक्तियों की मौत हो गई और कई यात्री घायल हो गए जिन्हें पास के अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
मिली जानकारी मुताबिक यह बस माता वैष्णो देवी से चण्डीगढ़ जा रही थी। बताया जा रहा है कि बस चालक की अचानक आंख लग गई और बस की रफ्तार तेज होने के कारण यह हादसा घट गया। सूत्रों मुताबिक हादसा इतना भयानक था कि बस के परखच्चे उड़ गए।








