मध्यप्रदेश

पंचायत सचिव सहित तीन कर्मचारियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

इंदौर। पुलिस इन दिनों ग्राम पंचायत सचिव साकिर, लोक सेवा केंद्र की महिला कर्मचारी वर्षा मिश्रा और विजय पवार की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है।

मामला सभी प्रकार के फर्जी सरकारी दस्तावेज बनाने का है।

सरकारी लॉगइन आईडी के माध्यम से फर्जीवाड़ा किया जा रहा था। आय-जाति, जन्म-मृत्यु, मूलनिवासी, आधार कार्ड, वोटर कार्ड, आयुष्मान कार्ड सहित सभी प्रकार के फर्जी दस्तावेज बनाए जा रहे थे और इस फर्जीवाड़े के लिए सरकारी सिस्टम का उपयोग किया जा रहा था।

इस मामले में पुलिस आकाश साहनी, रोहित कुशवाह और देवीलाल को गिरफ्तार कर चुकी है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम