Site icon Yashbharat.com

महिला डॉक्टर ने वार्ड बॉय को चांटा मारा, वीडियो वायरल

20210813 153752

रीवा। मध्य प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में जूनियर डॉक्टरों की गुंडागर्दी बढ़ती जा रही है। अब से पहले तक मरीजों के परिजनों के साथ मारपीट की घटनाएं सामने आती थी। आज अस्पताल के स्टाफ के साथ हुई मारपीट की घटना का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में एक महिला डॉक्टर वार्ड बॉय को चांटा मारते हुए दिखाई दे रही है। समाचार लिखे जाने तक ना तो किसी प्रकार की जांच के आदेश हुए थे, ना पुलिस थाने में एफआईआर और ना ही किसी प्रकार की शिकायत सामने आई है।

 

 

बताया गया है कि यह महिला एक जूनियर डॉक्टर है। घटना गुरुवार रात की बताई गई है। एक मरीज की हालत काफी खराब थी। ड्यूटी पर तैनात वार्ड बॉय विपिन कुमार संवेदनशीलता दिखाते हुए मरीज को चौथी मंजिल पर स्थित मेडिसिन वार्ड में ले गया। वार्ड बॉय ने बताया कि मरीज की हालत काफी खराब है उसे तुरंत भर्ती करना चाहिए। इसपर महिला डाक्टर ने मना कर दिया और कहा की इसको अपने घर ले जाइए, इसके बाद मरीज को शिफ्ट कराने को लेकर दोनों के बीच बहस हो गई और डाक्टर नीलम अपना आपा खो बैठी।
उन्होंने वार्ड बॉय को थप्पड़ मार दिया। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है। यदि यही घटना उल्टी हो जाती तो जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर चले जाते हैं और वार्ड बॉय की गिरफ्तारी के बाद ही अस्पताल का संचालन शुरू हो पाता लेकिन पीड़ित डॉक्टर नहीं है इसलिए अस्पताल प्रबंधन आपराधिक मामले में डिपार्टमेंटल इंक्वायरी की बात कर रहा है।
Exit mobile version