Saturday, May 16, 2026
Latest:
jabalpur

महिला के साथ दुराचार, आरोपी की तलाश

थाना अधारताल में  आज दिनॉक 25-12-18 को 25 वर्षिय महिला ने निवासी भोपाल नें रिपेार्ट दर्ज करायी कि वह घरेलु काम करती है वर्ष 2016 मे उसकी शादी हुई थी। शादी से पहले वर्ष 2015 मे कपिल जम्बोलकर उसके मायके  में टिफिन लेने घर आता था उसी दौरान जान पहचान हुई थी। कपिल जम्बोलकर से उसका प्रेम संबंध था। कपिल ने उसी समय उसकी कुछ निजी फोटो खीची थी। शादी के बाद उसने कपिल से बात करना बंद कर दिय़ा तो कपिल, पुरानी फोटो उसके पति एवं परिवार वालो को दिखाने की धमकी देने लगा, तो वह कपिल से बात करने लगी थी। दिनांक 24/08/18 को जब वह अपने मायके जबलपुर आयी थी, तब कपिल से संपर्क कर अपनी फोटो डिलीट करने की बात बोली तो कपिल ने उसेे अपने घर मानसरोवर कालोनी अधारताल में दोपहर 02.30 बजे बुलाया, बुलाने पर उसके घर गयी तो कपिल ने उसके साथ जबरदस्ती गलत काम किया । बदनामी के डर से उसनेे अपने पति एवं परिवार वालो को नही बताया था। कपिल उसेे बार बार फोन करके फोटो पति को भेजने की धमकी दे रहा था, जिससे परेशान होकर सारी बात अपने पति को बतायी है। रिपोर्ट पर धारा 376 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है। 

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply