महिला का CM को पत्र, BJP जिला अध्यक्ष के खिलाफ उत्पीड़न के गम्भीर आरोप
पति से विवाद के चलते सितम्बर 2020 को पुलिस स्टेशन में शिकायत कराने गई थी महिला, वहां उन्हें लक्ष्मण सिंह नायक मिले और दोनों का परिचय हुआ। इसके बाद लक्ष्मण सिंह नायक ने मदद के बहाने फोन करना शुरू कर दिया।
झाबुआ । बामनिया, तहसील पेटलवाद निवासी मधु ने लक्ष्मण सिंह नायक, जिला अध्यक्ष(District President) भाजपा के खिलाफ मानसिक उत्पीड़न और शारिरिक शोषण का दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए प्रदेश की मुख्यमंत्री(Chief Minister) के नाम पत्र (Letter) लिखा है। उन्होंने में मधु पति योगेश शर्मा का कहना है कि पारिवारिक विवाद के कारण वे अपने पति से पृथक किराये के मकान में निवासरत थी और से पति से विवाद के चलते सितम्बर 2020 को पुलिस स्टेशन में शिकायत कराने गई थी, वहां उन्हें लक्ष्मण सिंह नायक मिले और दोनों का परिचय हुआ। इसके बाद लक्ष्मण सिंह नायक ने कहा कि हमारी सरकार है, जैसा मैं कहूंगा वैसा ही होगा। इसलिए अगर मेरी बात मानोगी तो मदद करुंगा। ऐसा कर मुझे मदद का भरोसा देकर उन्होंने मेरा नंबर ले लिया।


मधु ने पत्र में आगे लिखा कि इसके बाद मदद के बहाने फोन पर बात करने लगा और सुबह-शाम फोन करने लगा। ऐसा करते-करते एक दिन उन्होंने अपनी मर्यादा पार कर दी और मुझसे अश्लील बात करनी शुरू कर दी। कभी कहता नहाते हुए फोटो भेजो, कभी खाटु श्याम चलो, यहां तक की पति को तलाक देने को और साथ रहने को कहने लगा इस तरह की बात करते हुए मेरा मानसिक यौन शोषण करना शूरू कर दिया।
इसके बाद बात न मानने पर उसका सहयोगी मेरे घर आने लगा और मुझ पर लक्ष्मण की बात मान लेने का जोर बनाने लगा और कहा कि अगर में उनकी बात नहीं मानने पर मेरे बच्चों और पति को नुकसान पहुंचाने और जान से मारने की धमकी देने लगा। इस प्रकार मुझे शारिरिक शोषण की धमकी दी जाने लगी।
महिला का पति ठेकेदार है। मधु और उसके पति की अक्टूबर 2020 में समझौता हो गया और फिर वो अपने पति के साथ रहने लगी। इसके बाद विपक्षीगण मेरे साथ शारिरिक शोषण की दूरउद्दश्य से मेरे पति को परेशान करने लगे और मेरे पति की जे.सी.बी को अपने प्रभाव में ले लिया। इतना ही नहीं मेरे पति को कोई काम भी नहीं करने देते थे और झूठी शिकायत दर्ज कर मेरे पति को परेशान करने लगे।
महिला का कहना है कि वह पारिवारिक विवाद के चलते फोन रिकार्ड नहीं कर पाई थी। लेकिन, कुछ समय बाद महिला ने दोनों के नंबर को ब्लाक किया था। जिसके बाद दोनों ने अलग-अलग नंबर से फोन करके अश्लील बात कर परेशान किया था। साथ ही बताया कुछ फोन रिकार्डिंग थी जो उन्होंने पुलिस को उपलब्ध करा दी है। महिला का कहना है कि विपक्षीगण ने शिकायत दर्ज कराने पर परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी थी।
महिला ने आगे कहा कि इस संबंध में जिल स्तर पर पुलिस अधिक्षक महोदय एवं थाने में शिकायत दर्ज करने हेतु आवेदन दिया गया था। लेकिन, इन लोगों के कारण आज तक कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है और में कार्यवाही के लिए जगह- जगह चक्कर काट रही हुं।

अखिर में मधु ने लिखा कि मुझे आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि आपके द्वारा मुझ पिडित महिला को न्याय दिलाने के उद्देश्य से मेरी कार्यवाही की जावेगी एवं अधिनस्थ अधिकारियों को शीघ्र ही उचित आदेश प्रदान किया जावेगा।

